Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा; एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

हरदा के टिमरनी - सोडलपुर मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा; एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
हरदा। दुर्घटनास्थल पर गिरा युवक।

हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोडलपुर रोड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, राधा बाई की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खमगांव जा रहे थे युवक

मृतक की पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र रामदयाल धुर्वे के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम राजा पुत्र रामप्रसाद धुर्वे है। दोनों युवक ग्राम बिल्लोड के रहने वाले थे और बाइक से खमगांव जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजा को टिमरनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक रोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा है। जिसका पोस्टमॉर्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर हादसे की जांच तथा वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि जिलेभर में वाहन दुर्घटनाओ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की दरकार है। जिसके तहत स्पीड नियंत्रण, अपनी साइड चलना और सबसे महत्वपूर्ण हेलमेट पहनना सुनिश्चित कराया जाना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, टोल कर्मचारी से मारपीट का VIDEO वायरल

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts