खाली पुलिस चौकी में घुसा शराबी:SHO बनकर कुर्सी संभाली, टोपी पहन फाड़े सरकारी कागज

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रिंकू है और घटना के समय वह नशे की हालत में था। उसने चौकी में रखे दस्तावेज, गमले और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है और होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस चौकी में घुसकर संभाल ली अफसर की कुर्सी
हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र की दयोमी पुलिस चौकी में आरोपी रिंकू बिना अनुमति के अंदर पहुंच गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि वह नशे की हालत में था। चौकी में पहुंचते ही वह प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गया और मेज पर रखी पुलिस की कैप पहनकर खुद को अधिकारी की तरह पेश करने लगा। उसकी हरकतों से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
अमेरिका-ईरान तनाव: अब पानी बना नया निशाना, डिसैलिनेशन प्लांट्स पर हमलों से बढ़ा संकट
सरकारी दस्तावेज फाड़े, चौकी में की तोड़फोड़
कुर्सी पर बैठने के बाद आरोपी ने मेज पर रखे सरकारी कागज फाड़ने शुरू कर दिए। कुछ दस्तावेज उसने अपनी जेब में भी रख लिए। इसके बाद उसने चौकी में रखे गमलों और बेंच को भी नुकसान पहुंचाया। आसपास के लोगों ने उसे रोकने के बजाय बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद उसने गेट के शीशे पर घूंसा मारकर उसे तोड़ दिया और खुद भी घायल हो गया।
'मैं अपनी गलती मान रहा हूं'
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जब पुलिसकर्मी उसे चौकी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तब वह उनसे कहता नजर आया, मैं तो ज्ञानी आदमी हूं भैया, मैं अपनी गलती मान रहा हूं। उसका यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पुलिस कर रही है पूरी घटना की जांच
पुलिस का कहना है कि आरोपी के पूरी तरह होश में आने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि वह कहां का रहने वाला है और अर्धनग्न हालत में पुलिस चौकी तक कैसे पहुंचा। साथ ही घटना के पीछे की पूरी वजह भी सामने लाई जाएगी।
होश में आने के बाद होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी दस्तावेज नष्ट करने के मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसका इलाज जारी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून के तहत जो भी कार्रवाई बनती है, वह पूरी की जा












