CG NEWS:दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

10वीं के छात्र पर प्रतिबंधित दवा खिलाने का आरोप, स्कूल में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच। दुर्ग के शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्कूल में 10वीं के छात्र पर चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने का आरोप। 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती। पुलिस जांच शुरू।
Follow on Google News
दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

विष्णु गौतम, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथियों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी। इसके बाद 8 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि एक छात्र आईसीयू में भर्ती है। घटना ने स्कूलों में बच्चों तक नशे की पहुंच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्कूल में मचा हड़कंप

दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को चक्कर आने, बेहोशी और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

चॉकलेट बताकर खिलाई प्रतिबंधित दवा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी। दवा खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद स्कूल और परिजनों में हड़कंप मच गया।

8 छात्र हुए प्रभावित

घटना में तनेश्वर यादव, हर्ष सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विवेक कुम्भकार, नैतिक रामटेके, तुषार ढिमर, लकेश ढिमर और फनिश निषाद की तबीयत खराब हुई। इनमें नैतिक रामटेके को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि चार छात्रों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

/img/129/1784388874903

परिजनों ने जताई चिंता

बच्चों के परिजनों ने बताया कि अचानक बच्चों को चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्कूल प्रबंधन ने दी प्रशासन को सूचना

स्कूल की प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित दवा का सेवन 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा कराया गया। शिक्षकों को इसकी पहले से जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना तत्काल शासन और प्रशासन को दे दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित दवा छात्र तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

/img/129/1784388833606

 नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों तक नशे की पहुंच बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने प्रदेश सरकार और गृह विभाग से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्कूलों के आसपास नशे के नेटवर्क पर सख्तकार्रवाई की मांग की।

 

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts