PlayBreaking News

रायसेन:33 युवाओं ने पूरा किया गोल्ड लोन प्रशिक्षण, बैंक और NBFC में रोजगार के लिए होंगे तैयार

रायसेन में विंटेज एकेडमी का 22 दिवसीय गोल्ड लोन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 33 युवाओं ने प्रशिक्षण और अंतिम असेसमेंट पूरा किया। सफल प्रतिभागियों को बैंक, गोल्ड लोन कंपनियों और NBFC में रोजगार दिलाने के लिए संस्थान प्लेसमेंट और इंटरव्यू सहायता भी प्रदान करेगा।
Follow on Google News
33 युवाओं ने पूरा किया गोल्ड लोन प्रशिक्षण, बैंक और NBFC में रोजगार के लिए होंगे तैयार
33 युवाओं ने पूरा किया गोल्ड लोन प्रशिक्षण

जिले के युवाओं को बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विंटेज एकेडमी, रायसेन द्वारा आयोजित 22 दिवसीय गोल्ड लोन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी 33 प्रशिक्षार्थियों का अंतिम असेसमेंट आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान अर्जित तकनीकी ज्ञान, व्यवहारिक दक्षता और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया गया।

बैंकिंग और NBFC में रोजगार के लिए तैयार किए गए युवा

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को बैंकों और विभिन्न नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) में गोल्ड लोन संचालन, ग्राहक सेवा, ऋण प्रक्रिया और सेल्स से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सेक्टर की व्यावहारिक जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित कराया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

तकनीकी और व्यवहारिक दोनों तरह का मिला प्रशिक्षण

22 दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को गोल्ड लोन की कार्यप्रणाली, स्वर्ण ऋण के सिद्धांत, ग्राहक सेवा एवं संवाद कौशल, दस्तावेजीकरण, प्रक्रिया अनुपालन, बिक्री एवं क्रॉस-सेलिंग तकनीकों के साथ डिजिटल लोन प्रोसेसिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रतिभागियों को 3 दिनों की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) भी कराई गई जिससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और बैंकिंग कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

रोजगार दिलाने में भी मिलेगा संस्थान का सहयोग

समापन समारोह में विंटेज एकेडमी प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना भी है। संस्थान ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को बैंकों, गोल्ड लोन कंपनियों और विभिन्न एनबीएफसी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ इंटरव्यू की तैयारी और प्लेसमेंट प्रक्रिया में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Balaghat News : विश्व बाघ दिवस पर मिला नर बाघ का शव, आपसी संघर्ष से मौत की आशंका

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

संस्थान के अनुसार इस तरह के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं ने भी इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए रोजगार को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

Edited By: Sumit Shrivastava

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts