Raisen News :बारना डैम की पुलिया से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायसेन जिले के बारना डैम पर बनी पुलिया से गिरने से 65 वर्षीय पार्वती बाई की मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई थीं। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायसेन में बारना डैम की पुलिया से गिरने से 65 वर्षीय महिला की मौत

रायसेन जिले के बारना डैम के पास एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पार्वती बाई, पत्नी गुलाब सिंह, निवासी बारना कॉलोनी बंजीरंज के रूप में हुई है।

पुलिया पर बैठी थीं, अचानक बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार, पार्वती बाई घर से निकलकर बारना उपबांध के नीचे बनी पुलिया पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं।

Breaking News

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका पिछले दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts