Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी: पीपुल्स समाचार की खबर का असर, सांदीपनि विद्यालय में किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तहसीलदार ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

रायसेन के बाड़ी में सांदीपनि विद्यालय परिसर में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में पीपुल्स समाचार द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बाड़ी ने जांच के आदेश दिए हैं।
बाड़ी: पीपुल्स समाचार की खबर का असर

बाड़ी। अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय के संज्ञान में मामला आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़ी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

तहसीलदार ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार तहसीलदार दिनेश बर्गले ने मामले की जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश नामदेव को निर्देशित किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 साल के नाबालिग की मौत; दोस्त गंभीर घायल

किताबों को विद्यालय परिसर में किया गया था आग के हवाले

गौरतलब है कि गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय बाड़ी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पाठ्यक्रम की किताबों को विद्यालय परिसर में आग के हवाले कर दिया गया था। परिसर से उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया था।

मामले के बाद प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान

मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय द्वारा मामले को संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़ी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

Breaking News

एबीवीपी सदस्यों ने प्राचार्य से की बात

सांदीपनि विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पहुंचकर मामले की तह तक पहुंचे और उनके द्वारा प्राचार्य से बात की गई। प्राचार्य द्वारा भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों से अभद्रता से बात की गई, जिसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए। मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची और समझाइश के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों द्वारा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया और 7 दिन में कार्रवाई की मांग की गई।

ये भी पढ़ें: ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल, हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट देख फैंस हुए एक्साइटेड

तहसीलदार बोले-जांच के बाद नियमानुसार होगी कार्रवाई

तहसीलदार दिनेश बर्गले ने कहा कि, आपके माध्यम से मुझे पुस्तक जलने की जानकारी प्राप्त हुई है। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसा किया है, गलत है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts