Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल, हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट देख फैंस हुए एक्साइटेड

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से अब विक्की कौशल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका बेहद दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है।
‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल, हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट देख फैंस हुए एक्साइटेड
‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। अब फिल्म से विक्की कौशल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।पोस्टर में विक्की कौशल का बेहद गंभीर और दमदार अंदाज नजर आ रहा है। उनका लुक काफी इंटेंस दिखाई दे रहा है। एक्टर के हाथ में लाइटर है और उनके मुंह में सिगरेट नजर आ रही है। पूरे पोस्टर को रेट्रो अंदाज दिया गया है, जो विक्की के किरदार को और भी खास बना रहा है।

रणबीर और आलिया के बाद विक्की की झलक

इससे पहले फिल्म के मेकर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पोस्टर जारी कर चुके हैं। दोनों के पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। रणबीर के पोस्टर ने जहां उनके किरदार की झलक दिखाई, वहीं आलिया भट्ट का कैबरे गर्ल थीम वाला लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। अब विक्की कौशल के पोस्टर ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में उनका गुस्से और गंभीरता से भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

जोधपुर में शाही शादी का जश्न : शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने लिए सात फेरे, उम्मेद भवन में जुटीं बड़ी हस्तियां

संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर बढ़ी उम्मीदें

‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद यह उनकी अगली बड़ी फिल्म है। भंसाली की फिल्मों में भव्य सेट, मजबूत किरदार और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। तीनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को लेकर चर्चा की बड़ी वजह बनी हुई है।

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक OUT, खून से सनी शर्ट और मूंछों में दिखा रॉ अंदाज

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अलावा ओरहान अवत्रामानी, कृष्णा अभिषेक, सुप्रिया पाठक, रजा मुराद और मुजम्मिल इब्राहिम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार जारी हो रहे पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts