Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 साल के नाबालिग की मौत; दोस्त गंभीर घायल

ग्वालियर में दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र बाइक से उछलकर हाईवे पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पहिया एक छात्र के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 साल के नाबालिग की मौत; दोस्त गंभीर घायल
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा

ग्वालियर। हादसा शुक्रवार शाम मुरार थाना क्षेत्र में खुरैरी चौराहे के पास हुआ। मृतक 17 वर्षीय लवकुश धवल कक्षा 12वीं का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका दोस्त प्रशांत कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्त से मिलकर बाइक से लौट रहे थे दोनों छात्र

भिंड के गोहद स्थित संतोष नगर निवासी बालकृष्ण धवल का 17 वर्षीय बेटा लवकुश धवल कक्षा 12वीं में पढ़ता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त प्रशांत कुमार के साथ बाइक से बड़ागांव के पास खुरैरी में एक अन्य दोस्त से मिलने आया था। शाम को दोस्त से मिलने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खुरैरी चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का धांसू लुक वायरल, हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट देख फैंस हुए एक्साइटेड

टक्कर लगते ही हाईवे पर गिरे छात्र

पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही लवकुश और प्रशांत बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान लवकुश ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रशांत के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही लवकुश की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लवकुश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरार के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं, प्रशांत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Breaking News

पुलिस को पीछे आता देख ट्रक छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने अन्य वाहन चालकों की मदद से भाग रहे ट्रक का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक रास्ते में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: EPFO का नया नियम: PF बढ़ेगा, लेकिन सैलरी में कटौती पर क्या है सरकार की हिदायत? जानें

लवकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था

लवकुश की मौत के बाद शनिवार दोपहर जिला अस्पताल मुरार के पोस्टमार्टम हाउस में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लवकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts