रायसेन:बाड़ी पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान, बस-ऑटो में लगाए जागरूकता पोस्टर

रायसेन की बाड़ी पुलिस ने समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बस और ऑटो में जागरूकता पोस्टर लगाकर लोगों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।
Follow on Google News
बाड़ी पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

रायसेन जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाड़ी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चिंतामन चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान बसों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शा पर नशे से दूरी अभियान के पोस्टर लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों और यात्रियों से सीधे संवाद कर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

युवाओं पर रहा विशेष फोकस

थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय में सबसे अधिक युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। इसी कारण अभियान के दौरान युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार, करियर और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: इटारसी जंक्शन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! छापे में एक्सपायरी ब्रेड, सड़ी सब्जी और PDS का नमक जब्त

नशा छोड़ें, जीवन चुनें का दिया संदेश

बस स्टैंड और सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ ऑटो और टैक्सी चालकों को भी नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। वाहनों पर लगाए गए पोस्टरों के माध्यम से नशा छोड़ें, जीवन चुनें का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

नशे के कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी ने कहा कि बाड़ी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना पुलिस और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करते या सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में उपद्रव करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें: निशातपुरा स्टेशन तैयार, लेकिन उद्घाटन अटका : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से लेकर जोन जीएम, प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक तक ने देखा फिर भी नहीं मिली हरी झंडी

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की पहल की सराहना

अभियान के दौरान पूरा पुलिस बल सक्रिय रहा। पुलिस की इस जनजागरूकता पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा और इसे समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Edited By: Sumit Shrivastava

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts