Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में सट्टा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन :आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी और पर्चियां जब्त

रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ₹4260 नकद और 3 सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी और पर्चियां जब्त

बाड़ी। रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम अमरावत के रहने वाले एक युवक को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और सट्टा पर्चियां भी बरामद हुई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमरावत निवासी रेहान खान (पिता रहीस खान) बाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹4260 नकद और 3 सट्टा पर्चियां बरामद कीं। जब्त सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Breaking News

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन में की गई। पूरे अभियान का नेतृत्व बाड़ी थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने किया।

जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Edited By - Shivani Gupta)

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts