Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर दक्षिण की सीट पर अजेय है भाजपा, सीएम साय ने मतदाताओं का जताया आभार, कम वोटों से हारने पर खुश है कांग्रेस

Follow on Google News
रायपुर दक्षिण की सीट पर अजेय है भाजपा, सीएम साय ने मतदाताओं का जताया आभार, कम वोटों से हारने पर खुश है कांग्रेस
छत्तीसगढ़। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले, जबकि आकाश शर्मा को 43,053 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा की जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस जीत को मोदी की गारंटी और प्रदेश सरकार के कामों की जीत बताया है।

मतगणना की शुरूआत से ही आगे थी भाजपा

गौरतलब है कि वोटों की गिनती शुरू होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बढ़त बनाए हुए थे। इससे भाजपा के पक्ष में स्थिति साफ होती जा रही थी। वहीं आकाश शर्मा हर राउंड में पीछे रहे।

सरकार के काम पर जनता ने मुहर लगाई- बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा कार्यालय जीत के जश्न के दौरान रायपुर सासंद और दक्षिण रायपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को जीत के बधाई देते हुए कहा कि जितने भी लोग बड़े बड़े दावे कर रहे थे, उनको जनता ने दिखा दिया है कि दक्षिण विधानसभा भाजपा का गढ़ है और ये रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के सभी मुद्दों को खारिज कर दिया और प्रदेश सरकार के काम पर जनता से मुहर लगाई है। इसके लिए मुख्यमंत्रीजी को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे समीकरण काम आए और कांग्रेस के समीकरण धराशायी हो गए। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को उन्होंने मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि ये जीत मोदी जी की गारंटी है। देखें वीडियो...

ये जनता की जीत- सोनी

जीत के बाद सुनील सोनी ने कहा कि ये जीत जनता की है और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम झूठ बोलना, अफवाह फैलाना और समस्या पैदा कर राजनीति करना है। भाजपा का काम समस्या का समाधान करके राजनीति करना है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि सुधर जाओ, अभी जनता दूर हुई है। आने वाले समय में आपसे कार्यकर्ता भी दूर हो जाएंगे।

पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को है भरोसा- सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विधानसभा में सक्रिय सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा पर फिर से भरोसा जताया है। पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों का भरोसा बरकरार है। 11 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया और जनता ने उस पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं, किसानो और गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं के  लाभ को गिनवाते हुए बीजेपी को गरीबों का सरकार बताया।

कम वोटों से हारने पर खुश है कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट कांग्रेस कभी जीतने में सफल नहीं हुई है। उपचुनाव के परिणाम तो वैसे भी सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में आते हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण में सबसे अधिक वोटों से हारी थी, लेकिन कांग्रेस इस बात से खुश है कि हार के अंतर को कम करने में हम कामयाब हुए हैं।  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts