PlayBreaking News

CG NEWS:रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: पुलिस-ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई,36 से ज्यादा मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में

बिना डॉक्टर की पर्ची प्रतिबंधित दवाएं बेचने की शिकायतों पर एक्शन, नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू। मेडिकल दुकानों में दस्तावेज और दवाओं की जांच।कमिश्नरेट पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के 35 से अधिक मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान मेडिकल दुकानों में दवाओं का स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
Follow on Google News
रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: पुलिस-ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई,36 से ज्यादा मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में

रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स की जांच की। कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खुलेआम बिक्री की जानकारी मिल रही थी।

CG NEWS: रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने संभाला मोर्चा

नशे के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। कमिश्नरेट पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के 35 से अधिक मेडिकल स्टोर्स को चिन्हित कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान मेडिकल दुकानों में दवाओं का स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

पिछले कुछ समय से पुलिस और औषधि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई मेडिकल स्टोर्स में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नियमों के विपरीत ऐसी दवाओं की बिक्री की जा रही है, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। शिकायतों की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की।

CG NEWS: बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की संयुक्त रेड, रातभर चली दस्तावेजों की जांच

प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवा बेचने वालों पर नजर

जांच के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से उन दवाओं की बिक्री पर नजर रखी, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है। टीम ने संबंधित दुकानों के रिकॉर्ड की जांच की और दवा विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ औषधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

/img/129/1785240652332

CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप केस में EBIX मालिक विकास गर्ग को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ED को पूछताछ में कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और नए सुराग मिले।

नशे के खिलाफ सख्त संदेश

संयुक्त कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि युवाओं तक नशे की दवाएं पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और औषधि विभाग लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं।

Prem

मैं प्रेम निर्मलकर, पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। मैंने अपने पत्रकारिता क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts