Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में कारोबारियों को मिला बिजनेस ग्रोथ का मंत्र, व्यापार से विरासत तक कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का रोडमैप

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी बोले—आधुनिक सोच, मजबूत रणनीति और भविष्य की तैयारी से ही कारोबार बनेगा दीर्घकालिक सफलता की मिसाल; विशेषज्ञों ने व्यापार विस्तार और उत्तराधिकार योजना के बताए अहम पहलू। रायपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा होटल बेबीलॉन इन, जेल रोड में ‘From Enterprise to Legacy’ बिजनेस लर्निंग एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायपुर में कारोबारियों को मिला बिजनेस ग्रोथ का मंत्र, व्यापार से विरासत तक कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का रोडमैप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की व्यापारिक राजधानी रायपुर में कारोबार को नई दिशा देने, बिजनेस ग्रोथ बढ़ाने और पारिवारिक व्यवसाय को अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक पहुंचाने पर जोर दिया गया। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से होटल बेबीलॉन इन, जेल रोड में आयोजित ‘From Enterprise to Legacy’ बिजनेस लर्निंग एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में ब्रांड बिल्डिंग, कारोबार के विस्तार, प्रभावी प्रबंधन और बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि व्यापारियों को केवल वर्तमान मुनाफे तक सीमित रहने के बजाय अपने कारोबार को मजबूत ब्रांड और स्थायी विरासत बनाने की दिशा में काम करना होगा।

/img/129/1791718296476

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के व्यापारियों की बड़ी साझेदारी,B2B टेबल पर बनी नई कारोबारी रणनीति

कारोबार बढ़ाने के साथ भविष्य की तैयारी भी जरूरी

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रबंधन, कारोबार विस्तार और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में बिजनेस ग्रोथ, स्केलिंग, एक्सपेंशन और सक्सेशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कारोबार को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने और दीर्घकालिक सफलता के लिए रणनीतिक योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विक्रम लिमसे ने समझाई बिजनेस ग्रोथ और ब्रांडिंग की रणनीति

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रम लिमसे, डायरेक्टर पीएसएसी एंड एसोसिएट्स एवं संस्थापक, हेलिकॉन कंसल्टिंग ने व्यवसाय के विस्तार, ब्रांड निर्माण और ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि बदलते कारोबारी माहौल में केवल बिक्री या कारोबार का आकार बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। मजबूत ब्रांड पहचान, प्रभावी प्रबंधन और स्पष्ट व्यावसायिक रणनीति के माध्यम से ही किसी उद्यम को बड़े स्तर पर स्थापित किया जा सकता है।

अगली पीढ़ी को कारोबार सौंपने की योजना पर जोर

सीए संजीव अग्रवाल, पार्टनर पीएसएसी एंड एसोसिएट्स ने बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पारिवारिक व्यवसाय की निरंतरता बनाए रखने के लिए उत्तराधिकार की योजना समय रहते तैयार करना जरूरी है। जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और मजबूत संस्थागत व्यवस्था कारोबार को अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान की सौगात,माता साहिब हासी देवी के नाम पर जारी होगा 200 का स्मारक सिक्का

सतीश थौरानी का संदेश—व्यापार को बनाएं मजबूत ब्रांड और स्थायी विरासत

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में व्यापार को केवल मौजूदा मुनाफे तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक व्यापारी को अपने कारोबार को मजबूत ब्रांड, व्यवस्थित एंटरप्राइज और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी विरासत के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सोच, मजबूत रणनीति और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णय कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से चेम्बर व्यापारियों के व्यावसायिक विकास के लिए ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

व्यापारियों के विकास के लिए चेम्बर की पहल

चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक विकास, आधुनिक प्रबंधन और भविष्य की तैयारी के लिए भी निरंतर प्रयास कर रहा है। इस तरह के आयोजन व्यापारियों को विशेषज्ञों के अनुभव से सीखने, नए व्यावसायिक अवसरों को समझने और आपसी संवाद के जरिए संभावनाएं तलाशने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यक्रम में मिली जानकारी व्यापारियों एवं उद्यमियों को अपने कारोबार की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगी।

कारोबार की सफलता का असली पैमाना है निरंतरता

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक सफलता केवल उसके विस्तार या मुनाफे से नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता, मजबूत संस्थागत ढांचे और आने वाली पीढ़ियों तक उसकी उपलब्धियों को बनाए रखने की क्षमता से तय होती है। बिजनेस ग्रोथ और सक्सेशन प्लानिंग की बेहतर समझ प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत को अधिक संगठित, सक्षम और दूरदर्शी बनाने में मददगार हो सकती है। चेम्बर ने व्यापारियों एवं उद्यमियों के व्यावसायिक विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी आयोजनों के माध्यम से सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें: रायपुर में मोदी-ज्ञानेश कुमार की निकली बारात, 2 फेरे होते ही पुलिस ने रुकवाई शादी, अमित जोगी का अनोखा प्रदर्शन

निकेश बरड़िया ने जताया आभार, जसप्रीत सिंह सलूजा ने किया संचालन

कार्यक्रम के समापन पर चेम्बर के प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य वक्ताओं, उपस्थित व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी आयोजन टीम और समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने किया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts