Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर में शारदीय नवरात्र मेले का भव्य आगाज: तड़के से उमड़ा आस्था का सैलाब

मैहर स्थित मां शारदा देवी धाम में शारदीय नवरात्र मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन शाम 5 बजे तक 1,19,361 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
मैहर में शारदीय नवरात्र मेले का भव्य आगाज: तड़के से उमड़ा आस्था का सैलाब
मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु।

मैहर। त्रिकूट पर्वत पर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम में रविवार से शारदीय नवरात्र मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। तड़के 3 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए, समूचा पर्वत परिसर श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। नवरात्र के पावन प्रथम दिवस पर सुबह 4 बजे प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज ने विधि-विधान से मां शारदा की विशेष आरती और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

1300 सीढ़ियां चढ़कर मत्था टेका

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की गई। देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों में मां के दर्शन के लिए अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। कड़ी धूप और थकान की परवाह किए बिना श्रद्धालु 1300 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक जहां 75 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे, वहीं शाम तक यह आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि का आठवां दिन क्यों खास? मां महागौरी की पूजा देती है विशेष फल, जानिए कारण

650 पुलिसकर्मी तैनात

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की मदद के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि सुगम दर्शन सुनिश्चित हो सकें। प्रधान पुजारी के अनुसार, आगामी नौ दिनों तक माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों-शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा की जाएगी।

प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या

पैदल मार्ग द्वारा- 113643

वैन मार्ग द्वारा- 1518

रोपवे मार्ग द्वारा- 4200

दर्शनार्थियों की कुल संख्या- 119361

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में गरबा के लिए अहमदाबाद तैयार! 14 हजार जवान, AI कैमरे और SHE टीम रहेंगी तैनात

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts