Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'तमिल और संस्कृति के बारे में जानते भी हैं', राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर भाषा के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।
'तमिल और संस्कृति के बारे में जानते भी हैं', राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
'तमिल और संस्कृति के बारे में जानते भी हैं'

त्रिवेदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए अब अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद आसान हो गया है। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन और आपातकाल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने स्टारलिंक के मुद्दे पर राहुल गांधी के रुख पर भी सवाल उठाए। साथ ही चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए तमिलनाडु में केंद्र सरकार के काम गिनाए।

भाषा के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर भाषा के आधार पर लोगों को लड़ाने की इच्छा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी, क्योंकि AI के जरिए अब विभिन्न भाषाओं का सीधा अनुवाद संभव हो रहा है। उनके मुताबिक, अब कोई यह सोचकर कुछ नहीं बोल सकता कि दूसरे लोग उसकी बात समझ नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, सोमवार को प्रदर्शन करेगा इंडी गठबंधन

'आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने मानवाधिकार खत्म कर दिए थे'

त्रिवेदी ने दिल्ली को छावनी में बदलने और आपातकाल जैसे हालात के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने मानवाधिकार खत्म कर दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलकर उसका अपमान करने की कोशिश करने वालों के मंसूबे सफल नहीं होंगे।

'भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है सैमसंग और फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियां देश में हैं। उन्होंने भारत के मंगल मिशन का भी जिक्र किया। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि देश को अशांत करने वाली ताकतें विदेशों के साथ-साथ भारत के भीतर भी सक्रिय हैं।

Breaking News

स्टारलिंक के मुद्दे पर कांग्रेस से सवाल

त्रिवेदी ने स्टारलिंक के मुद्दे पर राहुल गांधी के रुख को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस हमेशा विदेशी लोगों का साथ क्यों देती है। इस दौरान उन्होंने हिंडनबर्ग और अगस्ता वेस्टलैंड मामलों का भी जिक्र किया, हालांकि इन मुद्दों पर अपने आरोपों के समर्थन में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

तमिलनाडु में विकास परियोजनाओं का जिक्र 

त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति को सम्मान मिला है। उन्होंने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का जिक्र किया। इनमें करीब 4,900 करोड़ रुपये की चेन्नई मेट्रो परियोजना, 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं और कराईकल क्षेत्र से जुड़ी 750 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल बताई गईं। उन्होंने चेन्नई के वीओसी और कामराज नगर क्षेत्र में तीन बंदरगाहों के उन्नयन सहित अन्य परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts