Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर जा रहे कानपुर के श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत और 4 घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

चित्रकूट में मैहर शारदा माता दर्शन के लिए कानपुर से जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी। हादसे में 2 की मौत, 4 घायल। जानकीकुंड अस्पताल में इलाज जारी।
मैहर जा रहे कानपुर के श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत और 4 घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
हादसे में जान गंवाने वाली सुनील गुप्ता और हिमांशु सिंह

मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत चित्रकूट में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर से मां शारदा के दर्शन करने मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे पेश आया।

चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बोलेरो

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि तड़के वाहन चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण बोलेरो से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधे नदी में जा समाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों की हालत स्थिर होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद हादसे के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पैदल तीर्थयात्रियों ने अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ जब चारों तरफ गहरा अंधेरा था। हालांकि, रास्ते से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने जैसे ही गाड़ी को पानी में गिरते देखा, वे तुरंत बिना अपनी परवाह किए मदद के लिए नदी में उतर गए। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद सभी श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

Breaking News

मृतकों की पहचान और घायलों का इलाज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतकों की पहचान: सुनील गुप्ता (50 वर्ष) और हिमांशु सिंह सेंगर (30 वर्ष), दोनों निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम व आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts