Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत, बिलबोर्ड गिरने से 4 की मौत, NDRF की तैनाती, कई फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट

मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत, बिलबोर्ड गिरने से 4 की मौत, NDRF की तैनाती, कई फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट
मुंबई। मुंबई में एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया, रात सा नजारा दिखने लगा। घाटकोपर में बिलबोर्ड (होर्डिंग) के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए। एनडीआरएफ के मुताबिक, बिलबोर्ड गिरने से फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बचाव कार्य फिलहाल जारी है। वहीं, मौसम में आए बदलाव का मुंबई एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं। https://twitter.com/psamachar1/status/1790033789810315437

होर्डिंग के नीचे दबे 59 लोग

मुंबई पुलिस ने बताया कि अचानक आई इस आंधी की वजह से मेटल का बोर्ड घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर आकर गिर गया, जिसके नीचे दबकर पहले 37 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार, इस होर्डिंग के नीचे दबकर घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है और 3 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर,माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इनके अलावा, मुंबई के उपनगर ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्लासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। https://twitter.com/psamachar1/status/1790006350304407571

धूल भरी आंधी के कारण हवाई यात्रा प्रभावित

मुंबई हवाई अड्डे पर खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण सोमवार को विमानों का संचालन एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा। मुंबई हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि कम से कम 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। रनवे पर परिचालन शाम 5.03 बजे फिर से शुरू हो गया। एक बयान में कहा गया, ‘‘शहर में खराब मौसम और आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कम दृश्यता और तेज हवाओं के कारण करीब 66 मिनट के लिए उड़ान परिचालन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया।'' बयान में कहा गया है कि परिचालन फिर से शुरू होने तक हवाई अड्डे पर 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। सुरक्षित और सुचारू विमान संचालन सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे ने मानसून से पहले रनवे के रख रखाव का काम पिछले सप्ताह ही पूरा कर लिया था।

होर्डिंग गिरने से कई लोग घायल

बारिश से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के निवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम में अचानक बदलाव के कारण यातायात पर खासा असर पड़ा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को बीएमसी संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts