LPG Crisis :गैस संकट पर संसद में बोले राहुल गांधी-अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है

लोकसभा में रसोई गैस संकट पर चर्चा के दौरान खासा हंगामा हो गया। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एपस्टीन का दोस्त बताया तो एनडीए के सांसदों ने तीखा विरोध किया। राहुल गांधी को विषय पर बोलने को कहा गया, इस पर विपक्ष ने हंगामा किया।
Follow on Google News
गैस संकट पर संसद में बोले राहुल गांधी-अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को उस समय जोरदार हंगामा शुरू हो गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके नोटिस से अलग विषय पर बोलने से रोका गया। सदन में अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच पर चर्चा चल रही थी, तभी अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को उनके दिए गए नोटिस पर बोलने के लिए नाम पुकारा। बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ा है। इसमें अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस जंग के बहुत बड़े नतीजे होंगे। दुनिया का 20 प्रतिशत तेल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आता है लेकिन इसे बंद कर दिया गया है।

    रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराट है

    राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य में आगे कहा, इसका बहुत बुरा असर होगा खासकर हम क्योंकि हमारे तेल और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा इसी इलाके से होकर आता है। अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराहट है और सड़क किनारे के विक्रेता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए कहा, किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। मैं समझने की कोशिश कर रहा हूं कि यह पहेली क्या है और यह समझौते से जुड़ी लगती है। तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

    Featured News

    अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देकर टोका

    राहुल गांधी के बयान के दौरान सदन में शोर-शराबा बढ़ने लगा। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोका और कहा कि जिस विषय पर नोटिस दिया गया है, उसी पर बोलें। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य विषय पर बोलना है तो उसके लिए अलग से नोटिस देना होगा। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बोलने के लिए कहा। शोरगुल के बीच भी पुरी ने अपना वक्तव्य पूरा किया। 

    आरोप-प्रत्यारोप के बीच कार्यवाही स्थगित

    हंगामे के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता को बिना नोटिस किसी अन्य विषय पर बोलने की अनुमति देना नियमों के खिलाफ है और संसद की कार्यवाही नियमों के अनुसार ही चलेगी। उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक की चर्चा रोककर राहुल गांधी को बोलने का मौका दिया गया था, लेकिन इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। इसके बाद अध्यक्ष आसन से उठकर चले गए और पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील की।

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए जॉर्ज सोरस ने पैसा दिया : दुबे

    इसी दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए जॉर्ज सोरोस ने पैसा दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद को पिकनिक स्थल बना दिया है। इन आरोपों के बाद हंगामा और बढ़ गया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी गई। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts