Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा : राहुल गांधी झज्जर के वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से की मुलाकात

Follow on Google News
हरियाणा : राहुल गांधी झज्जर के वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से की मुलाकात
झज्जर। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीरेंद्र अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात की। राहुल गांधी बुधवार को अचानक से हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव पहुंचे और यहां पर बजरंग पुनिया सहित अन्य पहलवानों से बातचीत की। दरअसल, झज्जर के छारा गांव में वीरेन्द्र अखाड़ा है। यहां से देश को कई पहलवान मिले हैं। वहीं छारा पहलवान दीपक पुनिया का गांव है। दीपक और बजरंग पूनिया ने इसी वीरेंद्र अखाड़े से अपनी कुश्ती शुरू की थी। राहुल गांधी सुबह करीब सवा 6 बजे पहुंच गए थे। यहां उन्होंने देखा कि पहलवान एक्सरसाइज कैसे होती है। उन्होंने पहलवानों के साथ मिलकर एक्सरसाइज भी की और उनसे दांव भी सीखे और जाना कि कुश्ती में प्वाइंट कैसे लिए जाते हैं।

राहुल गांधी रोहतक के अखाड़े भी जाएंगे

राहुल गांधी ने इस दौरान पहलवानों के अखाड़े में पहुंचकर उनकी कसरतों और उनके करियर में हो रही समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरे में कांग्रेस नेता के साथ बजरंग पूनिया भी दिखाई दिए, जोकि कुश्ती संघ के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो झज्जर के बाद राहुल गांधी आज रोहतक भी पहुंचेंगे। वहां भी पहलवानों के अखाड़े में जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1739851837019177225?20[/embed]

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने WFI की नई संस्था रद्द की

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को लेकर विवाद चल रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने हाल ही में WFI की नई संस्था को रद्द कर दिया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया। संजय सिंह को बीजेपी सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

विनेश फोगाट ने किया पुरस्कार लौटाने का ऐलान

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान लगातार एक्शन लेने की मांग कर रही हैं। मंगलवार को ही पहलवान विनेश फोगाट ने अपने पुरस्कारों को लौटाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी के नाम लिखी चिट्ठी में विनेश ने कहा, साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा, ये सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं तो आप तक यह भी मामला पहुंचा होगा। प्रधानमंत्री जी, मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं, यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं।

साक्षी मलिक ने किया था संन्यास का ऐलान

वहीं इससे पहले जब साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था, उसके बाद प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों से मुलाकात की थी। शुक्रवार देर शाम को प्रियंका ने साक्षी मलिक के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। यहां प्रियंका गांधी ने साक्षी से उनकी बात सुनी। इस मुलाकात पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं एक महिला के रूप में यहां आई हूं, क्योंकि उनके साथ जो हुआ वह गलत है।' ये भी पढ़ें- खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, WFI के अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, नया कुश्ती संघ निलंबित
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts