Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी ने जूते पहनकर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सीएम बोले- ये हमारे संस्कार नहीं, कांग्रेस ने किया बचाव

Follow on Google News
राहुल गांधी ने जूते पहनकर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सीएम बोले- ये हमारे संस्कार नहीं, कांग्रेस ने किया बचाव
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जूते पहने हुए ही श्रद्धांजलि देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भाजपा आक्रमक हो गई है।भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है, जबकि कांग्रेस ने इसे भाजपा की हताशा और डर करार दिया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भोपाल दौरे के दौरान इंदिरा गांधी की तस्वीर पर गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कीं। इस दौरान वे जूते पहने हुए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। अब भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

मुख्यमंत्री बोले- ये हमारे संस्कार नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के इस व्यवहार को संस्कारहीन और असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी का अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने का तरीका मुझे नहीं जचा। ये हमारे संस्कार नहीं हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी चाहे मध्यप्रदेश आएं, कार्यक्रम करें, लेकिन उनके ऐसे आचरण से स्पष्ट है कि उन्हें भारतीय संस्कृति की गहराई का बोध नहीं है।

वीडी शर्मा ने कहा- संस्कार और सोच उजागर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर एक्स पर लिखा कि जूते पहने हुए ही राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने वीडी शर्मा पर पलटवार करते हुए लिखा कि भाजपा वालों को राहुल जी के कद का अंदाजा हो गया है। इसीलिए वीडी शर्मा जी नजरें झुकाकर राहुल जी के जूतों तक ही देख पा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि शर्मा जी आप मध्य प्रदेश की वीरांगना बेटी को आतंकवादी की बहन कहने वाले पर तो कार्यवाही कर नहीं सके, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के संस्कार देखें। ये भी पढ़ें- जाह्नवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 : रिया सिंघा ने पहनाया क्राउन, ताप्ती-श्रेया रहीं रनर अप
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts