Rahul Gandhi MP Visit : राजधानी में राहुल का रोड शो, तीन विधानसभाओं से गुजरेगा काफिला; इन सीटों पर रहेगा मेन फोकस

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। इसी के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे नीमच जिले की जावद विधानसभा के दीकन और हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के सिराली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोपाल में शाम 4:30 बजे से रोड शो करेंगे।
कांग्रेस बोली- बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ
कांग्रेस ने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- राहुल गांधी का रोड शो… कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं संसद सदस्य राहुल गांधी आज शाम भोपाल में विशाल रोड शो कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मध्यप्रदेश के नवनिर्माण मे अपना योगदान दें। “बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ”
ऐसा रहेगा राहुल गांधी का भोपाल रोड शो
- शाम 5:40 बजे- उत्तर विधानसभा क्षेत्र के इमामी गेट से रोड शो की होगी शुरुआत।
- शाम 6:40 बजे- काली मंदिर चौराहे तक पहुंचेगा रोड शो।
- शाम 7:00 बजे से लेकर 7:40 तक- नरेला विधानसभा क्षेत्र के अशोका गार्डन चौराहे से शुरू होकर इंडियन बैंक के पास नर्मदा चौराहे तक रोड शो।
- इसके बाद नर्मदा चौराहे पर राहुल गांधी एक कॉर्नर मीटिंग भी करेंगे।
- भोपाल में राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक रुकेंगे और इस दौरान 1.8 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
भोपाल की इन सीटों पर रहेगा फोकस
- भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस बार कांग्रेस ने विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को अपना उम्मीदवार बनाया है।
- नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी लगातार तीन बार से जीतती आ रही है, सीट पर बीजेपी के मंत्री विश्वास सारंग और कांग्रेस के मनोज शुक्ला के बीच मुकाबला है।
- भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गा नारायण सिंह के बीच मुकाबला है।




















