Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुली बने राहुल गांधी : सिर पर उठाया सामान, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कुलियों से मिले… जानीं समस्याएं, देखें VIDEO

Follow on Google News
कुली बने राहुल गांधी : सिर पर उठाया सामान, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कुलियों से मिले… जानीं समस्याएं, देखें VIDEO
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह (21 सितंबर) आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद वे सिर पर सूटकेस रखकर चलते दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुली राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।

राहुल बोले- उन्होंने बहुत प्यार से बुलाया था

राहुल गांधी ने इसके फोटो शेयर कर लिखा, "काफी समय से मेरे मन में भी इच्छा थी और उन्होंने भी बहुत प्यार से बुलाया था। भारत के परिश्रमी भाईयों की इच्छा तो हर हाल में पूरी होनी चाहिए।" वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, 'जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है...' https://twitter.com/psamachar1/status/1704751077139075267

आजादपुर मंडी भी गए थे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 अगस्त 2023 को अलसुबह दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सब्जियों-फलों के बढ़ते दाम को लेकर विक्रेताओं से बात की और उनकी समस्याएं भी पूछीं। इस दौरान दुकानदार उन्हें घेरे दिखाई दिए।

सोनीपत के खेतों में किसानों के बीच पहुंचे

कांग्रस नेता राहुल गांधी 8 जुलाई 2023 को सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत पहुंच गए। यहां बरोदा क्षेत्र में उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। इसके साथ ही ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान उन्होंने गांव मदीना के खेतों में किसानों व मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह सोनीपत के खेतों में किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में चलाया ट्रैक्टर और रोपी धान; देखें VIDEO

दिल्ली के गैरेज में मैकेनिक्स के साथ काम किया

राहुल गांधी ने 28 जून 2023 को दिल्ली के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। वे दिल्ली के करोल बाग की साइकिल मार्केट में एक बाइक मरम्मत की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने बाइक रिपेयर करने का काम सीखा। इसके साथ ही उन्होंने मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने सीखा बाइक रिपेयर करना : दिल्ली के करोलबाग मार्केट पहुंचे, हाथ में पेचकस लिए ऑटो पार्ट फिट करते नजर आए; देखें PHOTOS

ट्रक से किया सफर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 मई की रात ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर पर निकले और वाहन चालकों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था, जनता के नेता राहुल गांधी ट्रक चालकों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं। राहुल जी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर तय किया। ये भी पढ़ें- VIDEO : राहुल गांधी ने ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ का किया सफर, ट्रक चालकों से की बातचीत, गुरुद्वारे में टेका मत्था
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts