Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी ने दलित के घर बनाया खाना, X पर शेयर किया VIDEO, लिखा- वे क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता...

Follow on Google News
राहुल गांधी ने दलित के घर बनाया खाना, X पर शेयर किया VIDEO, लिखा- वे क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता...
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर जाकर खाना पकाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ मिलकर हरभऱ्याची भाजी, बैंगन की सब्जी और तुअर की दाल बनाई। राहुल ने इसका वीडियो X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि दलित किचन के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता।

दलित खानपान और भेदभाव पर चर्चा

राहुल गांधी पिछले दिनों महाराष्ट्र दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे एक दलित परिवार अजय तुकाराम सनदे के घर पहुंच गए। दोनों ने मिलकर खाना पकाते वक्त समाज में दलितों के प्रति भेदभाव और उनके जीवन के निजी अनुभवों पर चर्चा की। राहुल ने लिखा, दलितों के खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के सही डॉक्युमेंटेशन के महत्व की चर्चा की गई। राहुल गांधी ने इसे एक महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बताया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों को नहीं दिया वोट- सनदे

अजय तुकाराम सनदे और राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर भी बात की। सनदे ने कहा कि लहसुन बहुत महंगा हो गया है और मिलेट्स भी अब महंगे हो गए हैं। सनदे ने कहा कि पीएम मोदी के मिलेट्स को बढ़ावा देने के कारण उसकी कीमतें बढ़ी हैं। यह पहले बहुत सस्ता हुआ करता था। उन्होंने बताया कि वो कांग्रेस को कभी वोट नहीं दिए। उनके हितों को लेकर काम करने वाली शेतकरी पार्टी खत्म हो गई है, इसलिए ही वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही सनदे ने बताया कि वो भाजपा को भी कभी वोट नहीं देते और भविष्य में कभी देंगे भी नहीं। देखें वीडियो..

राहुल ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।” वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई। उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी 'हरभऱ्याची भाजी' और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई। पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की। बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे। ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts