Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rahul Gandhi Europe Visit : सितंबर में 5 दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे राहुल गांधी, पेरिस की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे

Follow on Google News
Rahul Gandhi Europe Visit : सितंबर में 5 दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे राहुल गांधी, पेरिस की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यानी सितंबर में यूरोप दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता पेरिस में एक विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।

ऐसा रहेगा राहुल का कार्यक्रम

राहुल गांधी की विदेश दौरा ऐसे समय में होगा जब दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत अभी G20 की अध्यक्षता कर रहा है। राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान सात सितंबर को बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता 8 सितंबर को पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां लेक्चर देंगे। नौ सितंबर को पेरिस में श्रमिक संगठन की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद उनका नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है। जहां वे 10 सितंबर को भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सांसदी बहाल होने के बाद पहला विदेश दौरा

राहुल गांधी का संसद सदस्यता बहाल होने के बाद ये पहला विदेश दौरा होगा। बता दें कि, साल 2023 में यह उनकी तीसरी विदेश यात्रा होगी। इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल ने मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका का दौरा किया था। जहां वे सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क गए थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सांसदी रद्द किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा था।

इसी साल किया था लंदन दौरा

इसी साल अमेरिकी दौरे से पहले राहुल गांधी ने लंदन का दौरा भी किया था। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण के बाद राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने काह था कि, भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और ये खतरे में है। जिसके बाद राहुल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने केवल देश में लोकतंत्र के हालात पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि- ‘मैंने यह कहा था कि यह हमारा आंतरिक मामला है और हम इसका हल निकालेंगे।’ केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- ‘यह तो स्पष्ट है कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। सरकार ED, CBI जैसे संस्थानों को हथियार के रूप में विपक्ष पर प्रयोग कर रही है।’ ये भी पढ़ें- लंदन में दिए बयान पर राहुल गांधी ने दी सफाई, बोले- केवल भारतीय लोकतंत्र का मुद्दा उठाया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts