Raghav Juyal :‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल

डांस रियलिटी शो से पहचान बनाने वाले राघव जुयाल अब बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘भाई तेरा यार है’ से बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। विवेक अग्रवाल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। राघव ‘द पैराडाइज’ और ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ‘डांस इंडिया डांस’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले राघव जुयाल अब बड़े पर्दे पर मुख्य एक्टर के रूप में कदम रखने जा रहे हैं। डांसिंग सेंसेशन के तौर पर मशहूर राघव ने रेमो डिसूजा की ‘ABCD: एनी बॉडी कैन डांस’ फ्रेंचाइजी से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद वे ‘किल’, ‘युधरा’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।

    शूटिंग शुरू हो चुकी, विवेक अग्रवाल कर रहे हैं डायरेक्ट

    अब राघव अपनी पहली फिल्म खास मेन लीड ‘भाई तेरा यार है’ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके डायरेक्ट और निर्माण विवेक अग्रवाल कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘आई सी यू’ का डायरेक्ट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी। जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा होना बाकी है।

    ये भी पढ़ें: ‘पंजाबी अंडरग्राउंड म्यूजिक’ पर आधारित होगी सिद्धांत चतुर्वेदी- अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म

    साउथ सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में भी एंट्री करेंगे जुयाल

    राघव के पास हिंदी के साथ-साथ साउथ सिनेमा के भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज 21 अगस्त 2026 को तय है।

    ‘रामायण’ में रावण के बड़े बेटे मेघनाथ बनेंगे

    इसके अलावा वे रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में रावण के बड़े बेटे मेघनाथ (इंद्रजीत) की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में रावण का किरदार यश निभाएंगे और यह दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। राघव जुयाल की फिल्मी यात्रा अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। डांस फ्लोर से सिल्वर स्क्रीन तक का उनका सफर यह साबित कर रहा है कि वे अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts