Radhika Merchant का ब्राइडल शावर, जान्हवी कपूर ने शेयर की गर्ल्स गैंग की तस्वीरें

Radhika Merchant Bridal Shower। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग के बाद से काफी चर्चा में हैं। जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी गर्ल्स गैंग के साथ राधिका मर्चेंट के लिए ब्राइडल शावर होस्ट की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पिछले महीने अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक प्री-वेडिंग इवेंट की मेजबानी की थी। गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक चले इस इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे। इनमें जान्हवी कपूर भी थीं, जो ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट की बेस्ट फ्रेंड्स में से भी एक हैं।
राधिका मर्चेंट के साथ जान्हवी कपूर भी पिंक साटिन को को-ऑर्ड सेट में देखी जा सकती हैं। राधिका और जान्हवी के साथ उनकी कई फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।





जान्हवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें
जान्हवी कपूर ने राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि राधिका मर्चेंट व्हाइट साटिन के को-ऑर्ड सेट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बालों में स्टाइलिश हेयर बैंड भी लगाया हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर में राधिका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
राधिका मर्चेंट के साथ जान्हवी कपूर भी पिंक साटिन को को-ऑर्ड सेट में देखी जा सकती हैं। राधिका और जान्हवी के साथ उनकी कई फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं।
पार्टी की अनसीन फोटोज...


























