Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुतिन की दुश्मनों को साफ चेतावनी, अगर बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो परमाणु जवाब देगा रूस

Follow on Google News
पुतिन की दुश्मनों को साफ चेतावनी, अगर बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो परमाणु जवाब देगा रूस
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की न्यूक्लियर डॉक्ट्रीन में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर कोई देश, जिसके पास परमाणु शक्ति नहीं है, लेकिन वह किसी न्यूक्लियर पावर देश के सपोर्ट से रूस पर हमला करता है, तो इसे रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान समझा जाएगा। इसके साथ ही, अगर रूस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला होता है, तो रूस इसके जवाब में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

ड्रोन हमले को लेकर भी रूस गंभीर

पुतिन ने यह भी घोषणा की है कि अगर रूस के खिलाफ ड्रोन हमला होता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इस तरह के हमले का जवाब न्यूक्लियर डेटरेंस के तहत दिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर रूस की सीमा पार करके कोई हथियार हवा या अंतरिक्ष से आता है, तो इसे भी युद्ध जैसी स्थिति माना जाएगा।

आखिर रूस ने क्यों बदली नीति

यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव और अमेरिका एवं यूरोपीय देशों द्वारा उसे लंबी दूरी के हथियारों की इजाजत देने के बाद पुतिन ने यह कदम उठाया है। उनका मानना है कि परमाणु शक्ति संपन्न देश अगर किसी गैर परमाणु देश की मदद से रूस के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह रूस की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

स्पेस गतिविधियों को लेकर सक्रिय रूस

पुतिन ने कहा कि अगर रूस को अंतरिक्ष से किसी खतरे का आभास होता है, तो वह अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सक्रिय करेगा। जरूरत पड़ने पर अंतरिक्ष में भी हमला किया जा सकता है। रूस की न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स में तीनों स्तरों की ताकत है, जिसमें जमीन, समुद्र और हवाई सेना शामिल है। पुतिन का कहना है कि रूस का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की जंग, खासकर परमाणु युद्ध को रोकना है। लेकिन अगर रूस पर हमला होता है, तो वह अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts