पंजाब में खतरें में गोवंश : लुधियाना में मृत मिलीं 25 गाय... मचा हड़कंप, प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश; 2 दिन पहले भी मिले थे शव

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में गायों की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आज सुबह ताजपुर रोड पानी वाली टंकी के पास गायों के शव मिले जिसे देखकर हड़कंप मच गया। इनमें करीब 25 गाय हैं। ये गाय किन कारणों से मरी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार पशुओं के शव मिलना चिंता का विषय बनता जा रहा है। इस घटना के दो दिन पहले ही लुधियाना में ही 10 शव मिले थे। जिसके बाद हिंदू धर्म के लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।
बोरियों में मिले गाय के शव
खबर तब सामने आई जब सोमवार सुबह इलाके के निवासी समाज सेवक भोला सैर करने निकले तो उन्हें कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखे, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और लोगों को इक्ट्ठा किया। गोवंश के शव बोरियों में डालकर फेंके गए हैं। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची।डेयरी संचालकों पर पशुओं को छोड़ने का आरोप
इलाके में अवैध रूप से हड्डा रोड़ी बनी है, करीब 25 शव मिले हैं। स्थानिय लोगों ने डेयरी संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो डेयरी संचालक उन पशुओं को या तो खुला सड़कों पर छोड़ देते हैं या फिर वह हड्डा रोड़ी में छोड़ जाते हैं। अभी इस मामले में जांच की जा रही है।





















