Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन को लेकर हंगामा, सीएम और गृह मंत्री पर FIR की मांग

Follow on Google News
पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन को लेकर हंगामा, सीएम और गृह मंत्री पर FIR की मांग
चंडीगढ़। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। इस दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण से पहले ही कांग्रेस के नेताओं ने किसान आंदोलन को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में विपक्ष ने पंजाब सरकार को घेरा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण 10 मिनट के बाद ही समाप्त कर दिया।

जीरो एफआईआर को रद्द करने पर अड़े रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राजा वड़िंग ने कहा कि अभी सिर्फ एक एफआईआर हुई है। किसान प्रीतपाल पीजीआई में भर्ती हैं। उनके मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं आपकी नाराजगी और गुस्से को समझ सकता हूं। उन्हें अपना अभिभाषण कंप्लीट कर लेने दे। उसके बाद आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। लेकिन, कांग्रेसी नेता इसी बात पर अड़े रहे कि पहले तो जीरो एफआईआर को रद्द करके उसे सही तरीके से केस दर्ज किया जाए।

मंत्री चेतन सिंह ने पंजाब के कल्याण के लिए CM को दिया धन्यवाद

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। लोकतंत्र की परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए लोगों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं। राज्य में उनका पूरा ध्यान पानी पर है। इस सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो पंजाब के पक्ष में होगा। ये भी पढ़ें-रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, भोपाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts