Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में AAP की हार से पंजाब में हलचल, कांग्रेस बोली- 35 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार, केजरीवाल ले रहे सीक्रेट मीटिंग

Follow on Google News
दिल्ली में AAP की हार से पंजाब में हलचल, कांग्रेस बोली- 35 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार, केजरीवाल ले रहे सीक्रेट मीटिंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब पंजाब की राजनीतिक में  हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया है कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके संपर्क में भी हैं। इसे देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के सभी 94 विधायकों से सीक्रेट मीटिंग कर रहे हैं।

कई विधायक दिल्ली पहुंचे

सीक्रेट मीटिंग के लिए कई विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। CM भगवंत मान भी चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मीटिंग दिल्ली में पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में हो रही है। मीटिंग में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जा रही है, जिनके नाम गेट पर लगी लिस्ट में लिखे हुए है।

आप नेताओं ने कहा- संगठन की रूटीन मीटिंग

पंजाब कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है।

विधायकों की भी पावर बढ़ेगी

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में हुई हार के बाद पार्टी पंजाब में पावर को डी-सेंट्रलाइज्ड कर सकती है। अभी सारे अधिकार सरकार के पास हैं। जिससे विधायक नाराज थे। अब विधायकों की भी पावर बढ़ाई जा सकती है। साथ ही विधायकों को दूसरे राजनीतिक दलों से संपर्क में होने की आंशका के चलते हाईकमान विधायकों को एकजुट रहने का संदेश दे सकता है। ये भी पढ़ें - अमेरिका : स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर रनवे पर खड़े विमान से टकराया जेट, एक की मौत; 12 दिनों में यह चौथा प्लेन हादसा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts