PlayBreaking News

गौशाला में दिया हैवानियत को अंजाम!मुंह में मोजा, शरीर पर जख्म… पुणे नसरापुर केस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला दरिंदगी का खौफनाक सच

पुणे के नसरापुर में 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने वारदात की क्रूरता को उजागर किया है। बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर बेरहमी से मार दिया गया, जिससे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है और लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
Follow on Google News
मुंह में मोजा, शरीर पर जख्म… पुणे नसरापुर केस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला दरिंदगी का खौफनाक सच
Pune Rape Murder Case

महाराष्ट्र। पुणे जिले के भोर क्षेत्र के नसरापुर इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध और उसकी हत्या के बाद सामने आई प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और भी भयावह बना दिया है। ससून अस्पताल द्वारा पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है।

मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ पुणे में रहती थी और गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल आई हुई थी। घटना वाले दिन वह घर के आंगन में खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई। आरोपी ने बच्ची को बछड़ा दिखाने और गौशाला ले जाने का झांसा दिया, जिसके बाद वह उसे अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया।

गौशाला में दिया वारदात को अंजाम

आरोपी बच्ची को गौशाला में ले गया, जहां उसने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इसके बाद उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया और सबूत छिपाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को छिपाने की भी कोशिश की और वहां से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

ससून अस्पताल की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत बेहद क्रूर तरीके से हुई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, खासकर छाती और पीठ पर चोटें साफ दिखाई दी हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची की आवाज दबाने की कोशिश की थी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। इन तथ्यों ने इस पूरे मामले की भयावहता को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra : सुनेत्रा पवार की बारामती में रिकॉर्ड 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत, बोलीं सभी वर्गों के विकास के लिए काम करूंगी

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जांच के घेरे में

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी महिलाओं से जुड़े मामलों की शिकायतें दर्ज थीं हालांकि वे साबित नहीं हो सकीं। अब पुलिस इन पुराने मामलों की भी गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी की पूरी पृष्ठभूमि सामने आ सके।

पुलिस की तेज कार्रवाई और जांच जारी

घटना के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों को एकत्र कर मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है ताकि अदालत में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।

सरकार और प्रशासन का सख्त रुख

इस दर्दनाक घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच तेज करने और मजबूत चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए है ताकि न्याय में किसी भी तरह की देरी न हो। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: पिता का दावा, पत्नी ने 5 लाख में ढाई साल के बेटे को बेचा, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार, मासूम की तलाश में जुटी पुलिस

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts