Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे : बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Follow on Google News
पुणे : बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र। पुणे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में स्थित बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि, 6 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

फैक्ट्री में बनती है बर्थडे कैंडल्स

मामला पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके का है। यहां बर्थडे कैंडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर तलवाड़े स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली कैंडल बनाई जाती हैं।

आग लगने का कारण ?

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कड़ी मश्क्कत के बाद दमकल कर्मियों द्वारा आग को बुझा दिया गया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें- सस्पेंस खत्म…! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए; जल्द होगा नए सीएम का ऐलान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts