PlayBreaking News

पुणे में 20 साल के युवक ने चुराई बस,रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

पुणे की सड़कों पर अचानक रॉन्ग साइड दौड़ती बस, दहशत में भागते लोग । 20 साल के युवक की इस खतरनाक हरकत के पीछे क्या था मकसद? पूरा मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…
Follow on Google News
रॉन्ग साइड में दौड़ाई, सड़कों पर मचा हड़कंप

पुणे में शनिवार शाम एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रोज की तरह व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक चल रहा था और लोग अपने काम से घर लौट रहे थे। तभी अचानक एक सरकारी बस तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड दौड़ती नजर आई। पहले तो लोगों को लगा कि शायद कोई इमरजेंसी होगी, लेकिन कुछ ही पलों में हालात साफ हो गए कि मामला साधारण नहीं बल्कि बेहद खतरनाक हो चुका है। यह बस PMPML की थी, जिसे एक युवक चोरी कर भाग रहा था। जैसे-जैसे बस आगे बढ़ी, लोगों में डर और अफरा-तफरी बढ़ती चली गई।

डेक्कन बस स्टैंड से शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना की शुरुआत शाम करीब 5:30 बजे डेक्कन बस स्टैंड के पास से हुई। एजेंसी के मुताबिक, बस अचानक अपने निर्धारित स्थान से गायब हो गई। कुछ ही मिनटों में वही बस शहर की सड़कों पर गलत दिशा में दौड़ती दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की स्पीड काफी तेज थी और ड्राइवर का नियंत्रण भी संदिग्ध लग रहा था। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बस जिस तरह से आ रही थी, ऐसा लग रहा था कि किसी को टक्कर मार देगी। हम सब घबरा गए थे और तुरंत साइड में हट गए।

आरोपी की पहचान और शुरुआती जानकारी

पुलिस ने आरोपी की पहचान 20 वर्षीय गोपाल बलरामसिंह राणा के रूप में की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह एक निजी कंपनी में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता है। बताया जा रहा है कि डेंगले ब्रिज इलाके से गोपाल PMPML की बस लेकर भाग रहा था। इस दौरान पुणे की सड़कों पर हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। बस रॉन्ग साइड में दौड़ती हुई गुडलक चौक की ओर बढ़ने लगी। सड़क पर मौजूद वाहन चालकों और पैदल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपनी गाड़ियां किनारे लगाने लगे, तो कुछ ने बस को रोकने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। हालांकि उसने बस क्यों चुराई, इस बारे में अभी तक कोई साफ वजह सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: धुआं, लपटें और फायर ब्रिगेड! अन्ना नगर कचरा स्टेशन में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी हालात बेकाबू

लोगों ने किया पीछा

बस रॉन्ग साइड में दौड़ती हुई गुडलक चौक की तरफ बढ़ती रही। इस दौरान कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां किनारे लगा लीं, वहीं कुछ बहादुर लोगों ने बस का पीछा करना शुरू किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने सोचा अगर अभी नहीं रोका तो बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ लोग बाइक से उसके पीछे लगे और धीरे-धीरे उसे घेर लिया। आखिरकार गुडलक चौक के पास लोगों ने बस को रुकवा लिया।

Breaking News

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोपाल राणा को हिरासत में ले लिया। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के वक्त वह नशे में था या नहीं, इसके लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बस को कैसे और किस मानसिक स्थिति में उसने कब्जे में लिया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts