दमोह में प्रियंका बोलीं- देश में OBC की सही संख्या जानने के लिए जरूरी है जाति जनगणना

दमोह। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह में जनसभा में शामिल हुईं। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा। मध्य प्रदेश में किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
भगवान वाल्मीकि जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।[/caption]
बिहार में हुई जातिगत : प्रियंका
दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति जनगणना जरूरी है। हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है जिसके अनुसार वहां 84% जनता SC,ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।प्रियंका ने पूछा- चुनाव से पहले लाड़ली बहना क्यों?
प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही लाड़ली बहना योजना क्यों लागू की ? उससे पहले क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि सबसे जागरूक महिला होती है। वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। [caption id="attachment_93088" align="aligncenter" width="600"]
भगवान वाल्मीकि जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।[/caption]





















