PlayBreaking News

Somnath Amrit Mahotsav :प्रधानमंत्री मोदी कल सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे, जारी करेंगे सिक्का और डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में भाग लेंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है।
Follow on Google News
प्रधानमंत्री मोदी कल सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे, जारी करेंगे सिक्का और डाक टिकट

सोमनाथ। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उत्सव के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे विशेष महापूजा में भाग लेंगे, जिसके बाद 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न होंगे, जो प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान और मंदिर के ध्वज फहराने के प्रतीक हैं। वह वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मंदिर की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे।

ये भी पढ़ें: Bengalore : बेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन स्टिक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

इस साल दूसरी बार सोमनाथ दौरा 

यह वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की सोमनाथ की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले जनवरी में उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लिया था। यह आयोजन मंदिर पर हुए पहले बड़े हमले के 1,000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। उस दौरान भी प्रधानमंत्री ने सोमनाथ को भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था का प्रतीक बताया था।

सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा था कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें फिर से वहां जाने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश को उन पीढ़ियों के संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने इस पवित्र स्थल की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए।

ये भी पढ़ें: PM Modi : बेंगलुरु से कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- सत्ता बदली तो DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया, पार्टी झूठी गारंटी पर टिकी

शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व 

गुजरात के वेरावल स्थित प्रभास पाटन में बना सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और देश के सबसे पवित्र ज्योतिर्लिंगों में गिना जाता है। मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

वडोदरा में छात्रावास का उद्घाटन 

सोमनाथ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा पहुंचेंगे। यहां वह शाम करीब छह बजे ‘सरदारधाम छात्रावास’ का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए छात्रावास सुविधा विकसित की गई है। परिसर में केंद्रीय डाइनिंग हॉल, पुस्तकालय, सभागार और ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts