Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचीं, खरीदी 33 हजार की दो साड़ियां; मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात

Follow on Google News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचीं, खरीदी 33 हजार की दो साड़ियां; मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात
इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत बुधवार शाम इंदौर पहुंचीं। शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मृगनयनी के आर्टिस्ट ने गिफ्ट की पेंटिंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से राज्य सरकार के मृगनयनी वस्त्र एम्पोरियम पहुंचीं, जहां वह सूबे के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देखें और साड़ी बुनकरों से से मुलाकात की। इस दौरान मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। राष्ट्रपति इन्दौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

33 हजार की दो साड़ियां खरीदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने में मृगनयनी एम्पोरियम से दो साड़ियों की खरीदारी की, जिनमें कोसा सिल्क और चंदेरी सिल्क की साड़ियां शामिल हैं। इन साड़ियों की कीमत क्रमशः 14 हजार रुपए और 19 हजार रुपए है। इस तरह राष्ट्रपति ने कुल 33 हजार रुपए की दो साड़ियों की खरीदारी की।

झाबुआ की प्रसिद्ध गुड़िया की भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मृगनयनी एम्पोरियम में मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प एवं जनजाति कलाकारों से भी मिलीं। जहां गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। वहीं झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।

महाकाल के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति गुरुवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और ‘‘श्री महाकाल लोक'' का भ्रमण कर इस परिसर के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति इस धार्मिक नगरी में सफाई मित्रों (सफाई कर्मियों) से चर्चा के साथ ही उन्हें सम्मानित भी करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर छह लेन सड़क का भूमिपूजन भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को ही उज्जैन से इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय इस साल अपने 60 साल पूरे कर रहा है।

राष्ट्रपति का मिनिट-टू-मिनिट शेड्यूल

  • 18 सितंबर की शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।
  • शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से एमजी रोड आएंगी।
  • शाम 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से मिलेंगी।
  • शाम 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी।
  • शाम 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी।
  • डिनर और विश्राम यहीं होगा।
  • 19 सिंतबर की सुबह 9.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • सुबह 9.50 बजे उज्जैन जाएंगी राष्ट्रपति।
  • सुबह 10.10 बजे महाकाल मंदिर की आरती में शामिल होंगी।
  • सुबह 11.30 बजे वापस इंदौर पहुंचेंगी।
  • 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच करेंगी।
  • दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से होंगी रवाना।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts