Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र में विक्रमोत्सव की ब्रांडिंग के लिए अमिताभ बच्चन को लाने की तैयारी

Follow on Google News
मप्र में विक्रमोत्सव की ब्रांडिंग के लिए अमिताभ बच्चन को लाने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विक्रमोत्सव की ब्रांडिंग के लिए सरकार ने महानायक अमिताभ बच्चन को नवंबर में बुलाने की तैयारी की है। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा से उज्जैन में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव को राष्ट्रीय फलक पर विस्तार देने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख भूमिका है। डॉ. यादव इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन को इस कार्यक्रम की ब्रांडिंग के लिए बुलाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में बच्चन से आग्रह किया गया है। इस बार आयोजन के दो-तीन महीने पहले से कार्यक्रम की ब्रांडिंग का प्रस्ताव है। हालांकि अमिताभ बच्चन की सहमति के बाद ही कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप तय होगा।

विक्रमोत्सव जोर-शोर से मनाने की तैयारी है। इस उत्सव को और व्यापक रूप देंगे। कार्यक्रम का स्वरूप क्या होगा अभी तय होना बाकी है। कैलेंडर तय होने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। - धर्मेंद्र लोधी, मंत्री संस्कृति

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts