Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salaar Trailer : इंतेजार हुआ खत्म... सालार का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का तूफान... दमदार एक्शन देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे

Follow on Google News
Salaar Trailer : इंतेजार हुआ खत्म... सालार का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का तूफान... दमदार एक्शन देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे
एंटरटेनमेंट डेस्क। फैंस का इंतेजार अब खत्म हुआ। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली, प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार पार्ट 1- सीजफायर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में प्रभास का हैरान कर देने वाला एक्शन मूड दिखाई दे रहा है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म स्क्रीन पर एक्शन और रोमांस को बढ़ाने की गारंटी देती है। ट्रेलर को देख नेटिजन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा गूजबंप्स ओवरलोडेड।

प्रभास का एक्शन

ट्रेलर में प्रभास की धांसू एंट्री के साथ फुल ऑन एक्शन मोड भी देखने को मिल रहा है। हांलाकि, ट्रेलर को देखते समय आपको कई बार केजीएफ जैसी फीलिंग आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेलर में एक्शन सीन के साथ-साथ डार्क और माइन्स सीन भी हैं, जो आपको केजीएफ फिल्म की याद दिलाता है।

ट्रेलर के बारे में जानें

फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकेंड का है। ट्रेलर के शुरुआत में दो दोस्त दिखते हैं, जो एक दूसरे से कहते हैं कि जब तुझे मेरी जरूरत होगी, मैं आऊंगा। ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि प्रभास और पृथ्वीराज हैं। फिल्म में खानसार नाम के शहर की कहानी दिखाई जाने वाली है। जिसके साम्राज्य के लिए जंग का आगाज होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म इमोशन्स, एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी। फिल्म में शानदार VFX नजर आने वाले हैं। फिल्म सालार एक पैन इंडिया फिल्म है। जिसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलायाली और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

जानें यूजर्स के रिएक्शन

नेटिजन्स इस फिल्म का लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म सितंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन उस समय शाहरुख की जवान का क्रेज देख मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया था। ट्रेलर देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। ट्रेलर देख सबके रोंगटे खड़े हो गए हैं। हर यूजर का बस एक ही कमेंट है- GOOSEBUMPS OVERLOADED।

400 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

जब से फिल्म सालार की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से प्रभास की इस बिग बजट फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सालार का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट

प्रभास के अलावा ट्रेलर में जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में श्रुति हासन भी नजर आएंगी। फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है, जो पहले KGF, KGF-1 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

शाहरुख खान की डंकी के एक दिन बाद होगी रिलीज

शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी और प्रभास स्टारर फिल्म सालार में बस एक ही दिन का गैप है। सालार 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और डंकी 21 दिसंबर को। दोनों ही फिल्में बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्टिंग वाली हैं। देखना ये होगा कि एक दिन के अंतर में फिल्म के कलेक्शन पर क्या असर पड़ता है। हालांकि इस क्लैश से किस फिल्म को नुकसान होगा और किस फिल्म को फायदा मिलेगा, ये देखना बनता है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Dunki Drop 3 : डंकी का दूसरा गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल, शाहरुख खान ने बताया अपना फेवरेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts