VIDEO : चुनाव से पहले दावेदारों के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर, पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लेने के बाद पलासिया थाना पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में कई विधानसभाओं में अलग-अलग तरह के आयोजन कर पार्टी अपने-अपने प्रचार कर रही है। वहीं दूसरी ओर अब सभी विधानसभाओं में दावेदारी करने वाले व्यक्ति भी इन आयोजनों को लेकर वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के बीच भी विवाद शुरू हो गया है, जो कि अब दिखाई देने लगा है। लेकिन, पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को मीडिया के सामने ना कहते हुए दबे छुपे तरीके से कह रहे हैं।
पलासिया थाना प्रभारी जगदीश जमरे द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लेने के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं, इलाके में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी बदमाशों व पोस्टर फाड़ने वाले व्यक्तियों की जांच की जाएगी।





















