Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तलाक के 5 साल बाद रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, सामने आई तस्वीरें, जानिए कौन है उनकी दुल्हन

Follow on Google News
तलाक के 5 साल बाद रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, सामने आई तस्वीरें, जानिए कौन है उनकी दुल्हन
नई दिल्ली। पॉपुलर रैपर, डांसर और म्‍यूजिश‍यन रफ्तार ने दूसरी बार शादी कर ली है। रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी की है। दोनों की शादी की तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि रफ्तार ने अपनी पूर्व पत्‍नी कोमल वोहरा से तलाक के पांच साल बाद दूसरी शादी की है।

साउथ इंडियन ट्रेडिशनल सेरेमनी

दरअसल रफ्तार और मनराज जवंदा के रिश्ते की खबरें पहले से ही सुनी जा रही थीं और अब दोनों की शादी की पहली फोटोज सामने आई हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है और उनके परिवार के सदस्य भी इस खुशी में शामिल हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। ये शादी एक साउथ इंडियन ट्रेडिशनल सेरेमनी के रूप में हुई है।

कौन हैं मनराज जवंदा

मनराज जवंदा कोलकाता की रहने वाली हैं। वो पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस हैं। बता दें कि वो कई म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। पढ़ाई में मनराज ने B.Sc की डिग्री ली और फिर मुंबई जाने के बाद फैशन लाइन में अपना करियर बनाया। मनराज ने 'प्रिटी लिटिल लायर' वेब सीरीज में भी काम किया है। इस सीरीज में लोगों ने उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की। इसके आलावा एक्ट्रेस ने कई मूवी में भी काम किया है। साथ ही वे रफ्तार की म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

5 साल बाद दूसरी शादी

रफ्तार का असली नाम कलाथिलकुझिल देवदासन दिलिन नायर है। इससे पहले दिसंबर 2016 में रैपर ने टीवी एक्‍टर करण वोहरा और कुणाल वोहरा की बहन कोमल वोहरा से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2020 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी। कोविड-महामारी के कारण कानूनी कार्यवाही में देरी हुई और 6 अक्टूबर 2022 को रफ्तार और कोमल का तलाक हो गया। ये भी पढ़ें - ममता कुलकर्णी पर गिरी गाज, किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाया, लक्ष्मी नारायण त्रि‍पाठी भी निष्कासित 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts