Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चॉकलेट, ब्लूबेरी, देसी तड़का और बारबेक्यू फ़्लेवर में आ रहे पॉपकॉर्न

नेशनल पॉपकॉर्न डे आज : पैरी-पैरी और तूंदरी तड़का वाले फ़्लेवर भी बने खास
Follow on Google News
चॉकलेट, ब्लूबेरी, देसी तड़का और बारबेक्यू फ़्लेवर में आ रहे पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न का नाम सुनते ही कुछ फुर्सत के पल याद आने लगते हैं जिसमें मूवी से लेकर क्रिकेट के दौरान इसकी मंचिंग की जाती है। पॉपकॉर्न ऐसा स्नैक है जिसे आप कभी भी, कहीं भी आराम से एंजॉय कर सकते हैं। इसे खाते हुए आपको कैलोरी कॉन्शियस भी नहीं रहना पड़ता। पूरी दुनिया का ऑल टाइम फेवरेट स्नैक इसे कहा जाता है। यही वजह है कि पॉपकॉर्न कितना भी महंगा आए लोग इसे फिल्म देखते हुए खाते जरूर है। अब पॉपकॉर्न के ढेरों फ्लेवर मार्केट में हैं, जिसमें पॉपकॉर्न के साथ एक्स्ट्रा पैकेट मसाले का दिया जाता है, ताकि जिन्हें पॉपकॉर्न खाते हुए चटखारे भी लगाना हैं तो उसके पास तीखा-चटपटा मसाला हो। अब चीज चेडर, बारबेक्यू फ्लेवर, पैरी-पैरी, हिमलायन सॉल्ट, बटर फ्लेवर तंदूरी ट्विस्ट जैसे फ्लेवर आने लगे हैं। नेशनल पॉपकॉर्न डे के मौके पर जानिए पॉपकॉर्न के नए-नए स्वाद।

बारबेक्यू चीज और गोरमेट पॉपकॉर्न बॉक्स

बारबेक्यू चीज पॉपकॉर्न और गोरमेट पॉपकॉर्न बॉक्स पैक में आते हैं, जिन्हें एक बार में पूरा खाना जरूरी नहीं बल्कि जब मन हो बॉक्स से निकालकर खा सकते हैं। हिमालय सॉल्ट कैरेमल पॉपकॉर्न जैसे फ्लेवर भी खास हैं। डायटीशियन डॉ. अलका दुबे कहती हैं कि कैलोरी कम होने से यह नुकसान नहीं करते। इसमें फाइबर भी हाई होता है, जिससे पेट भरा हुआ लगने लगता है।

पॉपकॉर्न चिप्स और पैरी-पैरी भी बने पसंद

ट्रैंगल शेप में अब कॉर्न चिप्स भी आने लगे हैं जो कि फ्राइड नहीं होते, बल्कि पॉप्ड ही होते हैं। वहीं सेवन स्पाइस पॉपकॉर्न, बटर पॉपकॉर्न के पैक आते हैं जिसे इंस्टेंट बना सकते हैं। पैरी-पैरी थ्रिलर और टोमेटो सालसा फ्लेवर भी इन दिनों पसंद किए जा रहे हैं। इनके पैक की कीमत 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक होती है, जिसमें एक से लेकर तीन पैक तक होते हैं। 134 साल पहले बनी पॉपकॉर्न मशीन पॉपकॉर्न की खोज लगभग 4000 साल पहले न्यू मैक्सिको में हुई थी। दुनिया में पहली बार पॉपकॉर्न भूनने वाली मशीन 134 साल पहले यानी वर्ष 1885 में बनी थी। इस मशीन को अमेरिका के रहने वाले चार्ल्स क्रेटर ने बनाया था। हालांकि उस समय वो मूंगफली भूनने के लिए एक मशीन बना रहे थे, जो आगे चलकर पॉपकॉर्न भूनने वाली मशीन बन गई।

चॉकलेट और ब्लूबेरी फ्लेवर में भी आ रहीं

पॉपकॉर्न अब चॉकलेट फ्लेवर, ब्लू बेरी और लीची जैसे स्वीट फ्लेवर में भी आ रहीं हैं जिन्हें बच्चे पसंद करते हैं। वहीं इंडियन मसाला, सिंपली सॉल्टेड, सी-सॉल्ट कॉर्न जैसे फ्लेवर भी मिलते हैं। वहीं अब मूवी वाले पॉपकॉर्न बॉक्स भी आने लगे हैं, जिसमें पॉपकॉर्न रखकर खाने का लुत्फ उठाया जा सकता है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts