Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी के 'लंगड़ा घोड़ा' बयान पर सियासत, अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र ने मांगा स्पष्टीकरण

Follow on Google News
राहुल गांधी के 'लंगड़ा घोड़ा' बयान पर सियासत, अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र ने मांगा स्पष्टीकरण
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल में दिए गए "लंगड़ा घोड़ा" बयान पर सियासत गरमा गई है। अब इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर और पद्मश्री से सम्मानित सतेंद्र लोहिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को दिव्यांगजन समुदाय के प्रति असंवेदनशील बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है।

सतेंद्र लोहिया ने जताई नाराजगी

सतेंद्र लोहिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता द्वारा "लंगड़ा" शब्द का प्रयोग न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम दिव्यांगों को गरिमा और सम्मान के साथ समाज में स्थान देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

हम सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहते हैं- सतेंद्र

लोहिया ने कहा कि हम दिव्यांग लोग भी इस देश के नागरिक हैं। हमारा आत्मसम्मान है और हमें केवल सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान की आवश्यकता है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग जैसा सकारात्मक शब्द देकर इस समुदाय को नई पहचान दी है, ऐसे में विपक्ष के बड़े नेता का ऐसा शब्द प्रयोग पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करता है।

सतेंद्र लोहिया ने की अपील

सतेंद्र लोहिया ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे इस बयान को लेकर स्पष्ट करें कि इसका उद्देश्य क्या था, और भविष्य में दिव्यांगजन समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए, ऐसी भाषा से परहेज करें। ये भी पढ़ें- जबलपुर : भाजपा नेता ने की टिंबर व्यापारी की पिटाई, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर जमीन कब्जे का आरोप,FIR दर्ज
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts