Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kolkata News :ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण का दिया गया था नोटिस

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंची। अभिषेक को कोलकाता नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई के लिए पुलिस उनके निवास पर पहुंची।
Follow on Google News
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के घर पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण का दिया गया था नोटिस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सोमवार को भारी पुलिस बल पहुंचा। उनका घर 188ए हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित है, जहां पुलिस की मौजूदगी से इलाके में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी किए गए अवैध निर्माण संबंधी नोटिस के बाद की गई है। मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

अवैध निर्माण को लेकर नोटिस 

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली 17 प्रॉपर्टीज को लेकर जांच शुरू की है। इन संपत्तियों में कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अभिषेक बनर्जी की ओर से निगम को पत्र लिखकर जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Anu Meena Suicide Case  : भाई का आरोप-नौकरानी के साथ रोमांस कर रहा था गौतम, अनु ने देखा तो करने लगा था ज्यादा पिटाई

CCTV और सुरक्षा उपकरणों की जांच 

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के घर में तीन टीवी सेट लगे हुए थे, जिनसे CCTV कैमरों की निगरानी की जाती थी। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े कई अन्य उपकरण भी घर में मौजूद थे। सोमवार को कोलकाता पुलिस की टीम इन उपकरणों को हटाने और तकनीकी जांच के लिए वहां पहुंची। पुलिस ने पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी थी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा 

इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग : अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, कनाडा में 3 बार कैफे पर हो चुकी है गोलीबारी

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts