Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग :अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, कनाडा में 3 बार कैफे पर हो चुकी है गोलीबारी

अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने देर रात फायरिंग कर दी। पुलिस ने इलाके को सील कर CCTV फुटेज कब्जे में ली है। मामले की जांच में पुराने धमकी और कनाडा स्थित Kap’s Cafe पर हुई गोलीबारी के एंगल को भी खंगाला जा रहा है।
अमृतसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, कनाडा में 3 बार कैफे पर हो चुकी है गोलीबारी
अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग।

अमृतसर। मशहूर कॉमेडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या कॉमेडी नहीं बल्कि उनके घर के बाहर हुई फायरिंग है। पंजाब के अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की।

हॉली सिटी इलाके में हुई वारदात

यह घटना अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी की बताई जा रही है, जहां कपिल शर्मा का घर स्थित है। फायरिंग के बाद आसपास रहने वाले लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Twitter Post

घटना के समय घर में कौन था?

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था। हालांकि जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रही हैं।

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर के आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त कर ली है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि, हमलावर किस दिशा से आए और वारदात के बाद किस तरफ भागे। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश इलाके की पहले से रेकी कर चुके थे।

Twitter Post

कनाडा के Kap’s Cafe पर भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहला मामला नहीं है जब कपिल शर्मा या उनकी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके चर्चित ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन मामलों में कुछ खालिस्तानी समर्थक तत्वों के नाम सामने आए थे। अब अमृतसर में हुई इस ताजा घटना को भी पुलिस पुराने मामलों और संभावित धमकी या फिरौती एंगल से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस किन एंगल पर कर रही जांच?

जांच का पहलू

विवरण

CCTV फुटेज

हमलावरों की पहचान और रूट ट्रेस

सिक्योरिटी इनपुट

घर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच

पुरानी धमकियां

Kap’s Cafe फायरिंग से कनेक्शन

गैंग एंगल

संगठित अपराध या धमकी की आशंका

लोकल रेकी

वारदात से पहले निगरानी की जांच

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद हॉली सिटी इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। VIP इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts