Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MANIT में छात्रों का बवाल : कैंपस में घुसी पुलिस ने डंडों से पीटा, स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप

Follow on Google News
MANIT में छात्रों का बवाल : कैंपस में घुसी पुलिस ने डंडों से पीटा, स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप
भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) कॉलेज में देर रात जमकर हंगामा हुआ। जहां छात्रों के 2 गुटों में मारपीट हुई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कॉलेज में पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद जब पुलिस मौके पहुंची तो कॉलेज के स्टूडेंट पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार पूरा मामला रैगिंग का है। बताया जा रहा है कि कुछ सीनियर छात्र कई दिनों से जूनियर छात्रों की रैगिंग ले रहे थे। जिससे परेशान होकर जूनियर छात्रों ने सीनियरों की पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। कैंपस में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। बवाल को शांत करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कमला नगर थाने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंची पुलिस ने मामला तो शांत किया लेकिन कॉलेज स्टूडेंट्स की तरफ से पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

MANIT के स्टूडेंट्स ने कॉलेज के सीनीयर स्टूडेंट और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। स्टूडेंट्स का कहना है कि आए दिन हमारी रैगिंग होती है। रैगिंग की आड़ में कई गलत काम करने को कहा जाता है। इतना ही नहीं हमें बुरी तरह पीटा भी जाता है और अभ्रद गालियां भी दी जाती है। जिसके चलते जूनियर और सीनियर छात्रों में विवाद मच गया था।

डायरेक्टर के इशारे पर पुलिस ने पीटा

कॉलेज  स्टूडेंट्स ने पुलिस वालों पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि डायरेक्टर के इशारे पर पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इतना ही नहीं पुलिस ने निर्दोष छात्रों के साथ भी मारपीट की है। कैंपस में अपने रूम में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी पुलिस ने रूम में घुसकर पीटा है जिसकी वजह से पूरे कॉलेज में डर का माहौल बना हुआ है। ये भी पढ़ें- KIIT विश्वविद्यालय में विवाद : ‘नेपाल का बजट 40,000 छात्रों की देखभाल करने जितना भी नहीं…’ स्टाफ का विवादित बयान वायरल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts