Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुलिस ने पकड़ी 90 पेटी अवैध शराब, नरसिंहपुर से जबलपुर लाई जा रही थी

जबलपुर। मप्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रभावशील आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान आज अल सुबह नरसिंहपुर से जबलपुर आ रहे टाटा हाइवा से 90 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब में देशी मदिरा बल्क में 810 लीटर मिली है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख आकी जा रही है। ये भी पढ़ें: सूदखोरों के प्रति जागरुकता के लिए रवाना किए दो रथ, जबलपुर एसपी बहुगुणा ने दिखाई हरी झंडी

सीमावर्ती क्षेत्र के वाहनों पर रखी जा रही नजर

बता दें कि चुनाव के चलते इस समय पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन का अमला लगातार सीमावर्ती क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रख रहा है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी जांच पड़ताल की जा रही है। गाड़ी में दमोह निवासी जालिम सिंह पिता तेजी सिंह और गणेश पिता राज सिंह को भी दबोचा गया है। कार्रवाई में एक्साइज इंस्पेक्टर श्वेता तिवारी, रमेश कुश्राम, अनुराग शर्मा, दीप चंद राय, मुलई सिंह, होमगार्ड के रुपेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार बेन शामिल रहे। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts