Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :करोड़ों के हीरे बेच रहा था गली-गली! 34 नग के साथ आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चमकीली वस्तुओं को हीरा बताकर बेचने की कोशिश करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
करोड़ों के हीरे बेच रहा था गली-गली! 34 नग के साथ आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गरियाबंद। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हीरे जैसी चमकीली वस्तुओं को हीरा बताकर बेचने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, जिले में अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गरियाबंद एवं सायबर टीम को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड दी।

    /img/89/1774440034085

    9 लाख रुपए नकद मिले

    ग्राम नहरगांव तिराहा स्कूल के पास एक व्यक्ति जो सफेद रंग का लाइनदार हाफ टी शर्ट एवं नीला रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है अपने पास अवैध रूप से बहुमूल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रख कर ग्राहक का इंतजार करते हुए खड़ा था। पुलिस स्टाफ, गवाह तथा सायबर टीम के साथ मौका पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी बंशीधर सेठी के कब्जे से 34 नग छोटे बडे चमकीले खनिज पदार्थ किमती 9,20,000 रूपए एवं 01 मोबाइल किमती 5000 जब्त किया गया। 

    ओडिशा से आया था छत्तीसगढ़

    प्रकरण के आरोपी बंशीधर सेठी पिता डम्बरू सेठी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम धोबापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहाण्डी ओडिशा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गरियाबंद एसपी के मुताबिक जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद एवं सायबर टीम की विषेष भूमिका रही।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts