कुवैत में पीएम मोदी : कथकली डांस के साथ जोरदार स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती

कुवैत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे। 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है । जब पीएम मोदी कुवैत पहुंचे तो उनका एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट वेलकम हुआ। भारतीय मूल के लोगों ने मोदी के स्वागत में कथकली डांस परफॉर्म किया।
कुवैत इस समय खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) का अध्यक्ष हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर शामिल हैं। इनमें कुवैत ही अकेला GCC सदस्य है, जहां नरेंद्र मोदी 2014 में पीएम बनने के बाद से अब तक नहीं गए हैं। खाड़ी देश भारत के लिए ऊर्जा, निवेश और व्यापार के आधार पर प्रमुख साझेदार हैं।
पीएम मोदी का कुवैत दौरा कितना अहम
पीएम मोदी का कुवैत दैरा भारत और कुवैत के बीच संबंधों को बेहतर करेगा। कुवैत में भारतीय समुदाय के करीब 10 लाख लोग रहते हैं। ये वहां रहने वाले विदेशी लोगों में सबसे ज्यादा हैं। पीएम मोदी के कुवैत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा की भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से गहरे संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में हैं। यह लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। इससे भारत-कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलेगी।