Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी : बोले- शहजादे ने राजा-महाराजाओं का अपमान किया, कांग्रेस ने वायनाड जीतने के लिए ली PFI की मदद

Follow on Google News
कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी : बोले- शहजादे ने राजा-महाराजाओं का अपमान किया, कांग्रेस ने वायनाड जीतने के लिए ली PFI की मदद
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा में कहा- कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एक बार मोदी सरकार। कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। पहले कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाए फिर EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।

पीएम मोदी का संबोधन

  • भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देशहित की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।
  • कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है। जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया।
  • यही नहीं, कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई... जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है।
  • कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।
  • कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।
  • क्या कोई 'पंजा' आपकी संपत्ति लूट सकता है? नहीं। I wish to alert Congress - ये मंसूबे छोड़ दीजिए!
  • कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते... जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब का गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है।
  • आतंकवाद को पनाह देने वाला देशविरोधी संगठन PFI, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगाया है, वायनाड की एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस ऐसे आतंकी संगठन के कारनामों का बचाव कर रही है।
  • कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।
  • कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुल्तानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका : अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ, AAP से गठबंधन पर नाराज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts