Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी 12 अगस्त को फिर आएंगे MP, शिवराज बोले- बीना रिफाइनरी विस्तारीकरण समेत कई सौगात देंगे

Follow on Google News
PM मोदी 12 अगस्त को फिर आएंगे MP, शिवराज बोले- बीना रिफाइनरी विस्तारीकरण समेत कई सौगात देंगे
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बीना रिफायनरी पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना समेत प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में इन दिनों चल रहीं संत रविदास समरसता यात्राओं के समापन के बाद सागर में ही संत रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। ये स्मारक लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।

पीएम बुंदेलखंड को देंगे बड़ी सौगात : सीएम

सीएम शिवराज ने बताया कि प्रधानमंत्री बुंदेलखंड को एक और बड़ी सौगात देने वाले हैं। वे बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल ने इसके लिए प्रदेश सरकार से करों में छूट मांगी थीं, वो सरकार की ओर से दे दी गई हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1688822326224162816?t=3SL-zBKwYqW8YQ2mvMBeNA&s=08 सीएम शिवराज ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री अन्य दो सड़कों का भी भूमिपूजन करेंगे। लगभग एक हजार करोड़ रुपए की लागत से 47 किमी का मार्ग बनेगा, जिसका सांची और उदयगिरी को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मोदी कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का भी लोकार्पण करेंगे।

सीएम ने विकास पर्व की दी जानकारी

इस दौरान सीएम शिवराज ने मप्र में चल रहे विकास पर्व को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में विकास पर्व के दौरान लगातार लोकार्पण और शिलान्यास का काम हो रहा है। 16 जुलाई से जारी विकास पर्व में अब तक 7 हजार 245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 36 हजार 348 करोड़ की 13 सिंचाई योजना का भूमि पूजन और 83 CM राइज स्कूल की शुरुआत हुई है। अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात जनता को दी जा रही है। ये भी पढ़ें: MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कहा- BJP के कितने अंग और रंग, क्या मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ? मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts